सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 जून 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत सारंगढ़ के मंडी प्रांगण में विशाल पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों और उनकी प्रगति की जानकारी ली।
कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, रायगढ़ लोकसभा सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू, जिला पंचायत सदस्य हरिहर जायसवाल सहित गणमान्य नागरिक जगन्नाथ केशरवानी, ज्योति लाल पटेल, भुवन मिश्रा, नत्थूलाल केडिया, जय बानी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके तहत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर योजना, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए पंजीयन, त्रुटि सुधार और हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा बताया गया कि यह पंजीकरण शिविर 20 जून तक आयोजित किए जाएंगे। सारंगढ़ के मंडी प्रांगण एवं बरमकेला के मंगल भवन में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक, जबकि बिलाईगढ़ के वार्ड क्रमांक 6 स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर संचालित होंगे।
शिविरों में नए हितग्राहियों का पंजीकरण, पूर्व पंजीकरण में त्रुटियों का सुधार तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इससे नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




