सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 जून 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में ग्राम मल्दा ब में आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देश तथा कलेक्टर पदमिनी भोई साहू एवं जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग वृत्त सारंगढ़ द्वारा यह कार्रवाई की गई। टीम ने ग्राम मल्दा ब के डीपापारा नाला किनारे दबिश देकर आरोपी अगेश्वर सिदार के कब्जे से 20 लीटर संदिग्ध तरल पदार्थ बरामद किया।
मौके पर परीक्षण करने पर बरामद तरल पदार्थ महुआ शराब पाया गया। आबकारी विभाग ने शराब को विधिवत सीलबंद कर जब्त किया और आरोपी अगेश्वर सिदार पिता चैतन सिंह, निवासी ग्राम मल्दा ब, थाना सारंगढ़ के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक हाबिल खलखो सहित आबकारी विभाग का स्टाफ सक्रिय रूप से शामिल रहा।

- वरिष्ठजनों का सम्मान हमारी संस्कृति और सेवा का महत्वपूर्ण संकल्प : संजय भूषण पाण्डेय - October 1, 2026
- ASI भगवती प्रसाद कुर्रे की बेदाग गवाही ने अदालत में बढ़ाया पुलिस का मान… - October 1, 2026
- एसपी के नेतृत्व में नशे के नेटवर्क पर करारा प्रहार, 103 किलो गांजा जब्त 8 आरोपी गिरफ्तार… - October 1, 2026
