ज़्यादातर लोग बालों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। कम उम्र में ही आजकल लोगों का हेयर फॉल होने लगा है। बाल झड़ने के पीछे मुख्य रूप से आपकी लाइफस्टाइल ज़िम्मेदार होती है। खासतौर पर आपका खानपान, अगर आपकी डाइट में ओमेगा-3, प्रोटीन, बायोटिन और आयरन जैसे पोषक तत्वों की कमी है तो इससे न केवल हेयर फॉल होगा बल्कि बालों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।

नोएडा स्थित स्किनफिनिटी डर्मा की फाउंडर, डर्मेटोलॉजिस्ट और फेशियल लॉन्जिविटी और स्किन इंटीग्रिटी स्पेशलिस्ट डॉ. इप्शिता जौहरी, बता रही हैं किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज साथ ही हेल्दी हेयर के लिए अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?
शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी न होने दें:
हेल्दी हेयर के लिए आप अपने शरीर में ओमेगा-3, प्रोटीन, बायोटिन विटामिन बी 6 और आयरन जैसे पोषक तत्वों की कमी न होने दें। ये पोषक तत्व आपके बालों को घन, शाइनी और जड़ से मजबूत बनाए रखते हैं।
इन पोषक तत्वों की कमी के लिए डाइट में क्या करें शामिल?
ओमेगा-3: ओमेगा थ्री की कमी बालों की सेहत पर असर डाल सकती है। यह बालों के फोलिक्स को पोषण देकर उन्हें चमकदार और घना बनाती है इसलिए आप अपनी डाइट में अखरोट, अलसी के बीज या फिश ऑयल सप्लीमेंट शामिल करें ये इसकी कमी पूरी करें।
प्रोटीन: प्रोटीन बालों की बनावट और मजबूत के लिए बेहद ज़रूरी है। पनीर की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में पनीर के टुकड़े, दही या मटर का प्रोटीन शामिल करें।
बायोटिन: बायोटिन की कमी से बाल जड़ से कजोर होने लगते हैं ऐसे में बालों को मजबूती देने के लिए आप इसे नट्स, केले और बायोटिन टैबलेट के रूप में शामिल कर सकते हैं।
विटामिन B6 और आयरन: हेल्दी स्कैल्प के लिए विटामिन B6 बहुत ज़रूरी है।इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप साबुत अनाज और छोले खाएं। बालों की अन्य समस्याओं से बचने के लिए आयरन भी ज़रूरी है; खजूर, गुड़ या आयरन सप्लीमेंट से आप इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं।
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

