शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में पर्पल कलर जूस न सिर्फ देखने में आकर्षक लगता है बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए कई फायदे लेकर आते हैं।

ये जूस गर्मी में हाइड्रेशन बनाए रखने के साथ शरीर को जरूरी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भी दे सकता है। पर्पल रंग वाला ये जूस से इम्यूनिटी, त्वचा और एनर्जी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप कोल्ड ड्रिंक की जगह कोई हेल्दी विकल्प तलाश रहे हैं तो ये जूस एक बेहतर चॉइस है। आइए, जानते हैं आखिर क्या है ये पर्पल कलर जूस, इसके फायदे और इसे गर्मियों की डाइट में शामिल करने के आसान तरीके।
क्या है पर्पल कलर का जूस
आपको बता दें कि पर्पल कलर का ये जूस दरअसल जामुन का जूस (Jamun Juice) है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे घर पर आसानी से और बिना ज्यादा मेहनत के बनाया जा सकता है। इसे बनाने में खर्चा भी नहीं आता है, सिर्फ आपको बाजार से जामुन खरीदकर लाने की जरूरत है, बाकी सारी चीजें आपको किचन में ही मिल जाएंगी।
पर्पल यानी जामुन का जूस बनाने के लिए सामग्री
- ताजे पके हुए जामुन- 2 कप
- पानी- 1-2 कप
- काला नमक- एक छोटा चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- एक छोटा चम्मच
- चीनी या शहद- 1 से 2 छोटे चम्मच
- नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
- बर्फ के टुकड़े- जरूरत के हिसाब से
कैसे बनाया जाता है जामुन का जूस
सबसे पहले बाजार से लाए जामुन को अच्छी तरह से पानी से साफ कर लें। इसके बाद इसके बीज या गुठलियां चाकू से अलग कर लें। जामुन के गुदे को मिक्सी के जार में डाल दें और इसमें थोड़ा पानी, काला नमक, जीरा पाउडर और स्वादानुसार चीनी या शहद डाल दें। फिर सभी चीजों को मिक्सी में अच्छे से पीस लें ताकि एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए। अब तैयार पेस्ट को एक छन्नी की मदद से छान लें ताकि जामुन का छिलका या कोई मोटी चीज हो उसे अलग कर दें। अब आप तैयार जूस में ठंडा पानी और नींबू का रस मिलाएं। गिलास में बर्फ के टुकड़े और ऊपर से जामुन का जूस डालें और पुदीने की पत्तियों से सजाकर इसे सर्व करें। आपको बता दें कि जामुन का जूस पीने के ढेरों स्वास्थ्य लाभ हैं। ये शुगर के मरीजों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। डाइजेशन को बेहतर बनाता है। ये इम्युनिटी बढ़ाने के काम आता है और खून को साफ करता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- जामुन का जूस का पहला फायदा क्या है?
ये शरीर को ताजगी देने और हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- क्या जामुन का जूस इम्यूनिटी के लिए अच्छा है?
इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की सामान्य प्रतिरोधक क्षमता को सपोर्ट कर सकते हैं।
- क्या ये जूस त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है?
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की सेहत के लिए उपयोगी होती हैं।
- जामुन का जूस कब पीना बेहतर होता है?
इसे गर्मियों में दिन के समय ताजगी के लिए पिया जा सकता है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
