वेलकम टू द जंगल’ और ‘धमाल 4’ दोनों ही कॉमेडी फ्रेंचाइज की फिल्में हैं, लेकिन दोनों के ट्रेलर की अप्रोच बिल्कुल अलग नजर आती है. लेकिन जब दोनों फिल्मों का ट्रेलर सामने आया, तो ऑडियंस का रिएक्शन बिल्कुल अलग था.

इसकी सबसे बड़ी वजह दोनों ट्रेलर्स को बनाने का तरीका है. जहां ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर अपनी बड़ी स्टार कास्ट को दिखाने में ही लगा रहा, वहीं ‘धमाल 4’ ने सीधे हंसी-मजाक पर फोकस किया. आज के समय में लोग छोटा और मजेदार ट्रेलर देखना पसंद करते हैं, जो उन्हें तुरंत बांध सके.
‘धमाल 4’ के मेकर्स ने इस बात को अच्छे से समझा और वैसा ही वीडियो तैयार किया. ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि मेकर्स का पूरा ध्यान फिल्म में नजर आने वाले 20 से 21 सितारों को इंट्रोड्यूस करना पर ही रहा. हर फ्रेम में एक स्टार को फोकस किया गया. इस चक्कर में ट्रेलर की रफ्तार काफी धीमी हो जाती है और जो मजेदार सीन होने चाहिए थे, वे पीछे छूट जाते हैं. आम जनता जब भी किसी कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर देखती है, तो वो ये जानना चाहती है कि फिल्म की कहानी क्या हो सकती है और ये बड़े पर्दे पर आपको कितना एंटरटेन कर सकती है.
‘धमाल 4’ की सीधी बात, नो बकवास
अगर ‘धमाल 4’ के ट्रेलर की बात करें तो वो सीधे अपनी कॉमेडी पर फोकस करता है. उसका ट्रेलर देखने में काफी मजेदार और एंटरटेनिंग लगता है, जिससे ऑडियंस तुरंत उससे कनेक्ट हो गई. मेकर्स ऑडियंस को पहले ही बता दिया कि ये फिल्म सिर्फ और सिर्फ कॉमेडी से भरपूर होने वाली है. ट्रेलर में भी ठीक वैसा ही मसाला परोसा गया, जिसे देखकर हंसी रोक पाना मुश्किल है. एक्टर्स की टाइमिंग, मजेदार डायलॉग्स और कहानी की हल्की-फुल्की झलक ने लोगों का दिल जीत लिया. यही वजह है कि लोग ट्रेलर देखते ही फिल्म का माहौल समझ गए और अब थिएटर्स में जाने के लिए पूरी तरह से एक्साइटेड हैं.
ब्रांड का नाम और लोगों की उम्मीदें
एक और बड़ी बात ये भी है कि हर फिल्म के नाम के साथ ऑडियंस की कुछ उम्मीदें जुड़ी होती हैं. ‘धमाल’ सीरीज को लोग हमेशा से बिना दिमाग लगाए हंसने वाली फिल्म के तौर पर देखते आए हैं. ऑडियंस को पता था कि उन्हें क्या मिलने वाला है और ट्रेलर ने उनकी उम्मीदों को बिल्कुल नहीं तोड़ा. दूसरी तरफ ‘वेलकम’ सीरीज से भी लोगों को बहुत प्यार है. लेकिन जब इसके नए ट्रेलर में जोरदार पंचलाइन्स और साफ कॉमेडी की कमी दिखी, तो लोग थोड़े कन्फ्यूज हो गए. उन्हें समझ ही नहीं आया कि फिल्म असल में किस ट्रैक पर जा रही है, जिससे फिल्म को ऑडियंस का रिस्पॉन्स कम मिल रहा है.
सोशल मीडिया और मीम्स का जलवा
आज के डिजिटल जमाने में किसी भी फिल्म के ट्रेलर की कामयाबी इस बात पर तय होती है कि सोशल मीडिया पर उसका पहला इंप्रेशन कैसा है. ‘धमाल 4’ के ट्रेलर में कई ऐसे मजेदार सीन और डायलॉग्स हैं, जिन्हें देखते ही लोग तुरंत मीम्स और रील्स बनाने लगे हैं. यही वजह है कि इसके वीडियो इंटरनेट पर जमकर शेयर किए जा रहे हैं. दूसरी तरफ, ‘वेलकम टू द जंगल’ में ऐसे सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले पल काफी कम नजर आते हैं. ये ट्रेलर दर्शकों को हंसाने से ज्यादा फिल्म की कहानी समझाने में बिजी दिखता है. सच तो ये है कि आज वही ट्रेलर हिट माना जाता है, जो लोगों को शेयर करने पर मजबूर कर दे.
एडिटिंग की रफ्तार का असली खेल
इतना ही वहीं, किसी भी फिल्म के ट्रेलर की एडिटिंग ही बता देती हैं कि फिल्म का पूरा माहौल कैसा होने वाला है और क्या कहानी हो सकती है. ‘धमाल 4’ के ट्रेलर की एडिटिंग इतनी तेज और कड़क है कि मजेदार सीन एक के बाद एक आते रहते हैं. इसे देखते हुए ऑडियंस एक पल के लिए भी बोर नहीं होती और पूरा वीडियो जोशभरा है, जिसको जोश के साथ ही रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसके उलट ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर थोड़ा बिखरा हुआ सा लगता है. मेकर्स ने एक साथ बहुत सारी चीजें और ढेर सारे कलाकार दिखाने की कोशिश की, जिससे ट्रेलर का पूरा रिदम ही बिगड़ गया और एडिटिंग भी काम नहीं आई.
दर्शकों को चाहिए साफ-सुथरा मैसेज
अगर आज की ऑडियंस के बारे में बात करें तो ज्यादातर यंग जनरेशन है, जो ट्रेलर देखते ही समझ जाती है कि फिल्म कैसी हो सकती है. ‘धमाल 4’ का ट्रेलर इस मामले में एकदम पक्का निकला. इसने बहुत कम समय में ऑडियंस को खूब हंसाया और मजे का पूरा पैकेज दे दिया. दूसरी तरफ, ‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर में बड़े-बड़े सेट्स, भारी-भरकम स्टार्स और तड़क-भड़क दिखाने पर ज्यादा जोर रहा. इस चक्कर में ट्रेलर की असली कहानी और मजा कहीं गायब हो गया. जब ट्रेलर खुद को साफ तौर पर पेश नहीं कर पाता, तो जनता का मन भी फिल्म देखने के लिए पूरी तरह नहीं बन पाता.
कौन जीता ट्रेलर की यह जंग?
अगर आसान शब्दों में कहें, तो ‘धमाल 4’ का ट्रेलर अपनी सिंपलिसिटी और कॉमेडी की वजह से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा. इसने ऑडियंस को वही परोसा, जिसकी उन्हें उम्मीद थी. दूसरी तरफ, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बहुत सारे बड़े कलाकारों और भारी-भरकम बजट के चक्कर में असली कॉमेडी का मजा थोड़ा किरकिरा कर दिया. आज के समय में दर्शक ऐसी चीजें देखना पसंद करते हैं जो उन्हें बिना किसी दिखावे के तुरंत हंसा सकें. जो ट्रेलर बिना किसी तामझाम के लोगों को खुद से जोड़ लेता है, जनता उसे ही अपना प्यार देती है. यही बड़ा अंतर इन दोनों फिल्मों के ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है.
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

