करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन उम्मीद मुताबिक कमाई नहीं की लेकिन शनिवार को फिल्म की कमाई में इजाफा देखा गया।

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘दायरा’ ने दूसरे दिन करीब 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की जो पहले दिन की कमाई की तुलना में काफी ज्यादा है।
दायरा का दूसरे दिन का कलेक्शन
इंडस्ट्री ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ‘दायरा’ ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर करीब 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का दो दिनों में भारत में नेट कलेक्शन 2.60 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन फिलहाल 3.10 करोड़ रुपये है।
शनिवार को ‘दायरा’ की कुल ऑक्यूपेंसी 20.46 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 8.15 प्रतिशत, दोपहर में 19.77 प्रतिशत, शाम में 27.23 प्रतिशत और रात के शो में 26.69 प्रतिशत रही। शनिवार को फिल्म के कुल 2,062 शो हुए।
पहले दिन के मुकाबले किया अच्छा प्रदर्शन
फिल्म ने पहले दिन पर 2283 शोज से 1.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। अब शनिवार को फिल्म में आई इस छलांग को देखने के बाद वीकेंड पर इसके और अच्छे कलेक्शन करने की उम्मीद लगाई जा रही है।
फिल्म समीक्षकों से मिला था मिला जुला रिएक्शन
फिल्म ‘दायरा’ को समीक्षकों की तरफ से भी मिला जुला रिएक्शन मिला था। कई समीक्षकों ने फिल्म को अच्छा कहा तो वहीं कई ऐसे लोग थे जिन्होंने फिल्म को टाइम वेस्ट बताया। फिल्म का मुद्दा काफी गंभीर और जरूरी है। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसमें असल जीवन की घटनाओं, खासकर 2019 के हैदराबाद बलात्कार-हत्या मामले और उसके बाद पुलिस एनकाउंटर से प्रेरित है।
कानून और न्याय की जंग दिखाती फिल्म
फिल्म में करीना और पृथ्वीराज ने पुलिस वालों का किरदार निभाया है। डीसीपी अजूनी कोहली (करीना कपूर खान) इस केस की जांच की जिम्मेदारी संभालती हैं। अजूनी का मानना है कि किसी भी कार्रवाई से ऊपर कानून और निष्पक्ष जांच प्रक्रिया होनी चाहिए। वहीं रमन (पृथ्वीराज) का तर्क है कि जब न्याय मिलने में लंबा समय लगता है, तब जनता के आक्रोश को शांत करने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए सख्त कदम उठाना जरूरी हो जाता है।
- शनिवार को चमका बॉक्स ऑफिस, करीना-पृथ्वीराज की फिल्म की कमाई में उछाल… - September 20, 2026
- छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी… - September 20, 2026
- छत्तीसगढ़:स्कूल में अजीबोगरीब मामला, 9वीं के छात्र पर तंत्र क्रिया का आरोप, बिना बताए थमाई टीसी… - September 20, 2026
