रायगढ़ । दिनांक 22/11/2021 को अंकित अग्रवाल पिता बिजेन्द्र अग्रवाल उम्र 30 वर्ष निवासी सरला विला के पीछे संजयनगर रायगढ़ द्वारा थाना पूंजीपथरा में उसके गेरवानी स्थित अंकित सेलकाम मोबाईल दुकान में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराया है ।

रिपोर्टकर्ता बताया कि दिनांक 21.11.21 को उसके पिताजी बिजेन्द्र अग्रवाल दुकान आये थे और रात्रि करीब 08.00 बजे दुकान बंद कर घर आ गया था । दूसरे दिनांक 22.11.2021 को करीब 09.00 बजे दुकान खोलने गेरवानी गया तो देखा कि मोबाईल दुकान का सटर का साईड लाक और सटर में लगा 02 ताला वहीं टुटा पडा था । दुकान अंदर आकर देखा तो 15 नग मोबाईल ओप्पो कम्पनी का नहीं था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था । चोरी की रिपोर्ट पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा आकर चेक किया गया, सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति चोरी करते दिख रहे हैं । थाना पूंजीपथरा में अज्ञात आरोपियों पर धारा 457,380,34 IPC के तहत अपराध दर्ज कर माल मुल्जिम की पतासाजी की जा रही है ।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




