छत्तीसगढ़ क्राईम: तीन साल तक दैहिक शोषण करने के बाद मजबूरी में शादी, लेकिन साथ रखने से किया इंकार..फिर घर के बाहर चिपका दी युवती की अश्लील फोटो…
भिलाई। नेवई पुलिस ने अंबागढ़ चौकी राजनांदगांव निवासी एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, आइटी एक्ट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी और व्याभिचार की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
तीन साल तक दैहिक शोषण करने के बाद आरोपित ने उससे शादी की।लेकिन, साथ रखने से इन्कार कर दिया। साथ रखने का दबाव बनाने पर उसे घर में आकर धमकाया। इसके बाद आरोपित ने पीड़िता की कुछ अश्लील फोटो का प्रिंट आउट निकलवाकर उसे उसके घर के बाहर चिपका दिया।
साथ ही अश्लील फोटो को उसके रिश्तेदारों को भी भेज दी। हालांकि अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस ने बताया कि नेवई थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय पीड़िता तीन साल पहले राजनांदगांव के एग्रीकल्चर कालेज में पढ़ने गई थी। वहीं पर उसकी अंबागढ़ चौकी निवासी आरोपित राहुल सिन्हा (30) से मुलाकात हुई। आरोपित ने खुद को अविवाहित बताकर उससे जान पहचान बढ़ाई और उसे प्रेम के झांसे में लिया।
बाद में आरोपित ने बता दिया कि वो शादीशुदा है। लेकिन, अपनी पत्नी से खुश नहीं है। इसलिए वो उसे तलाक दे देगा और उसके बाद पीड़िता से शादी कर लेगा। ये बोलकर आरोपित ने पीड़िता का दैहिक शोषण शुरू किया। इसके बाद आरोपित ने बीते 10 नवंबर को पीड़िता से कहा कि उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है।
वो भिलाई आया और उससे आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। लेकिन, अपने घर वालों को बताने के समय मांगते हुए साथ रखने से इन्कार कर दिया। सप्ताह भर बाद पीड़िता ने उसे साथ रखने के लिए बोला तो आरोपित उसके घर पहुंचा और उससे गाली गलौज कर धमकी दी।
इसके दूसरे दिन 18 नवंबर को फिर से यहां आया और पीड़िता के घर के बाहर में उसकी आपत्तिजनक फोटो चिपका दी। पीड़िता से संबंध बनाने के दौरान आरोपित ने पीड़िता की कुछ आपत्तिजनक फोटो ले ली थी। जिसका प्रिंट आउट निकालकर वो पीड़िता के घर के बाहर चिपकाकर चला गया था।
साथ ही आरोपित ने पीड़िता के रिश्तेदारों को भी उसकी फोटो भेज दी। इसके बाद पीड़िता नेवई थाना पहुंची और आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
- बचे हुए चावल से बना लें प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी राइस, गर्मियों के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि… - March 6, 2026
- विष्णुप्रिया तुलसी के सूखने पर इसे कहीं भी फेंक देते हैं? नुकसान से बचना है तो जान लें नियम और विसर्जन की विधि… - March 6, 2026
- धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर आज होगा रिलीज, जानें फिल्म की खास बातें… - March 6, 2026
