बैतूल (मप्र), मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के एक गांव में अपनी स्कूल बस छूटने से व्यथित कक्षा 9वीं के छात्र ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी के समीपस्थ ग्राम आमडोह में सोमवार को घटी।

घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी रवि शाक्य ने मंगलवार को बताया, ‘‘14 साल का राहुल सरदार कक्षा 9वीं का छात्र था। सोमवार को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकलकर सड़क पर पहुंचा, लेकिन उसकी बस छूट गई। वह रोते हुए घर आया और उसने घर के पीछे आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।’’

उन्होंने कहा कि राहुल के चाचा कनिक सरदार के अनुसार राहुल रोजाना स्कूल जाता था, वह कभी स्कूल में अनुपस्थित नहीं रहता था। बस छूटने के कारण स्कूल न जा पाने से वह बहुत दुखी था और इसी कारण उसने आम के पेड़ पर फांसी लगा ली।
कनिक सरदार ने कहा, ‘‘राहुल पढ़ाई में इतना होशियार था कि उसे हर विषय में पूरे अंक मिलते थे। पढ़ाई के प्रति उसकी लगन अत्यधिक थी। वह प्रतिदिन स्कूल जाता था लेकिन सोमवार को स्कूल बस छूट जाने के कारण वह अवसाद में आ गया और उसने घर के पीछे आम के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई।’’
- बंजर भूमि को ‘पुष्प वाटिका’ बनाने वाली शिक्षिकामणिप्रभा त्रिपाठी सेवानिवृत्त..30 वर्षों के सेवाकाल के बाद नम आँखों से दी गई विदाई.. - April 29, 2026
- शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई धार: मुकेश कुर्रे ने संभाला बरमकेला बीईओ का पदभार..कर्मचारी फेडरेशन ने किया भव्य स्वागत.. - April 29, 2026
- डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए CMHOस्वास्थ्य सेवाओं में जगी नई उम्मीद.. - April 29, 2026
