जगन्नाथ बैरागी

रायपुर-रायपुर रेलवे स्टेशन चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक युवक सहित नाबालिग युवती को CIB ने पकड़ा और पूछताछ में पाया कि आरोपी द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाया जा रहा है,इस पर बड़ी कार्यवाही करते हुए CIB को टीम ने नाबालिग युवती को बचाया है।

आपको बता दे कि रायपुर सीआईबी डिटेक्टिव विंग प्रभारी निरीक्षक मधुबाला पात्र के अनुसार आरोपी विक्रम केसरी उर्फ तोफन नाबालिग युवती को झांसा देकर ओडिशा से लेकर भाग खड़ा हुआ था, जबकि आरोपी युवक पूर्व में ही शादीशुदा है व उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी भी है। युवती के नाबालिग होने के चलते इसकी सूचना चाइल्ड लाइन रेलवे स्टेशन रायपुर को दी गयी।
पुलिस ने नाबालिग से जानकारी जुटाकर उसके परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दी जहां उन्हें पता चला कि काटा भांजी थाना में नाबालिग की गुमशुदगी की FIR दर्ज है, दर्ज FIR से नाबालिग की शिनाख्त की गई और उसके पिता को बुलाकर नाबालिग को उनके हवाले किया गया
- ‘समाधान समारोह 2026’ की पहल: सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों का होगा त्वरित निपटारा, 21–23 अगस्त को विशेष लोक अदालत… - May 2, 2026
- युवा जोश से सशक्त होगी भाजपा: सालर-मल्दा मंडल में युवा मोर्चा का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी… - May 2, 2026
- “संजय पाण्डेय की प्रेरणा से जागा खेल जुनून” — ग्रीष्मकालीन शिविर में युवाओं को मिला आत्मविश्वास और सफलता का मंत्र… - May 2, 2026
