छत्तीसगढ़ में 31 मई के बाद लॉकडाउन नहीं बढ़ेगा। राज्य सरकार ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए है कि वो जिले जहां पोजेटिविटी रेट 8 प्रतिशत से कम है, वहां अब अनलॉक कर दिया जाए, जबकि जिन जिलों में 8 प्रतिशत से ज्यादा पोजेटिविटी रेट है, वहां अभी लॉक डाउन लगा रहेगा। हालांकि अभी प्रदेश में 25 जिलों में पोजेटिविटी रेट 8 से कम है, जबकि 3 जिले सूरजपुर, धमतरी और रायगढ़ में पोजेटिविटी रेट 8 से ज्यादा है।

संडे लॉक डाउन सिर्फ उन्ही जिलों में रहेगा, जहां पोजेटिविटी रेट 8 से ज्यादा है, बाकी जगहों पर सातों दिन दुकानें खुलेगी ।

कलेक्टर अपने जिलों के हालात के आधार पर निर्देश जारी करेंगे। लॉकडाउन हटने के बाद भी प्रदेश में नाईट कर्फ्यू लागू रहेगा। दुकानों को हर हालत में शाम 6 बजे बंद कर दिया जाएगा। राज्य सरकार ने सभी दुकानों, शोरूम, मॉल्स को खोलने का आदेश दिया है, हालांकि इन सभी जगहों पर शाम 6 बजे तक दुकाने बन्द हो जाएगी। होटल और रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की सुविधा नहीं होगी। सिनेमा हॉल और थियेटर बन्द रहेंगे।
शादी समारोह की मैरिज हॉल, होटल्स, में इजाजत होगी, लेकिन जिलों से जारी अतिथियों की संख्या पूर्व की भांति जारी रहेगी।
जहां 8 प्रतिशत की संक्रमण दर से अधिक मरीज वहां ये होगा
ऐसे जिले जहां पर 8% से अधिक पॉजिटिविटी रेट अधिक है वहां मौजूदा समय में चल रही व्यवस्था को ही लागू रहेगी। यानी कि वहां लॉकडाउन पहले की तरह चलता रहेगा उन जिलों में यह छूट लागू नहीं होगी। राज्य सरकार ने अपनी छूट में कहा है कि सभी दुकानें 6:00 बजे बंद कर दी जाएंगी। मैरिज हॉल वगैरह में 10 लोगों की मौजूदगी में ही शादी के कार्यक्रम होंगे। पूरे राज्य में धारा 144 की धारा लागू रहेगी
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
