रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाया जा रहा “ऑपरेशन आघात” लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। जिलेभर में पुलिस द्वारा अवैध शराब, नशीले पदार्थों और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 27 मई 2026 को थाना जूटमिल एवं थाना पूंजीपथरा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसा।
गौरतलब है कि एक दिन पूर्व थाना कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बच्चों को नशे के लिए सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाले युवक को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता एवं जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। लगातार हो रही इन सख्त कार्रवाइयों से नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

जेल कॉम्प्लेक्स स्थित किराना दुकान में पुलिस की रेड

जानकारी के अनुसार जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केलो पुल के पास जेल कॉम्प्लेक्स स्थित संतोष किराना दुकान में किराना सामान के साथ MAXO BOND ADHESIVE सोल्यूशन ट्यूब रखकर छोटे-छोटे नाबालिग बच्चों को नशे के लिए बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस टीम जब दुकान पहुंची तो वहां 2-3 नाबालिग लड़के कपड़े में सोल्यूशन लगाकर नशा करते मिले। पुलिस को देखते ही बच्चे मौके से भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने दुकान संचालक से पूछताछ की, जिसने अपना नाम संतोष वाधवानी पिता स्वर्गीय रमन दास वाधवानी उम्र 57 वर्ष निवासी पंचवटी नगर बोईरदादर थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ बताया।
दुकान से भारी मात्रा में सोल्यूशन ट्यूब बरामद
गवाहों की उपस्थिति में दुकान की तलाशी लेने पर पुलिस को एक एल्यूमिनियम डिब्बे से MAXO BOND ADHESIVE कंपनी के 50 एमएल के 13 नग तथा 10 एमएल के 39 नग सोल्यूशन ट्यूब बरामद हुए। साथ ही बिक्री रकम 450 रुपये सहित कुल 1555 रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नाबालिग बच्चों को प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर सोल्यूशन बेचता था और उसे इस बात की पूरी जानकारी थी कि बच्चे इसका उपयोग नशे के रूप में कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 77 जेजे एक्ट तथा धारा 123, 275 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक हेमंत कश्यप, प्रधान आरक्षक लोमेश सिंह राजपूत, आरक्षक तरूण महिलाने, सुशील यादव, नरेश रजक एवं परमानंद सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी का सख्त संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिले में “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी रहेगा। विशेष रूप से नाबालिग बच्चों को नशे की ओर धकेलने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब, नशीले पदार्थ और युवाओं को नशे की लत लगाने वाले कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
- “ऑपरेशन आघात” का बड़ा असर : नशे के सौदागरों पर रायगढ़ पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, नाबालिगों को सोल्यूशन बेचने वाला गिरफ्तार… - May 28, 2026
- “ऑपरेशन आघात” का ताबड़तोड़ एक्शन : जंगल में चल रहा महुआ शराब कारोबार बेनकाब, दो आरोपी गिरफ्तार… - May 28, 2026
- अनियंत्रित इको कार पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर ही मौत..सलीहा से बिलाईगढ़ आ रहा था वाहन.. - May 28, 2026

