रायगढ़। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखी गई महुआ शराब जब्त की है। थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम गेरवानी के केसर जंगल में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई में आरोपी साहिल यादव पिता शंकर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी गेरवानी डीपापारा थाना पूंजीपथरा के कब्जे से दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1000 रुपये बताई गई है। आरोपी उक्त शराब को बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में आरोपी सुभाष बघेल पिता कमल बघेल उम्र 24 वर्ष निवासी गेरवानी थाना पूंजीपथरा के कब्जे से दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 12 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 1200 रुपये आंकी गई है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में पृथक-पृथक धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गजेन्द्र पैंकरा, राजकुमार पैंकरा, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी, हेमसागर पटेल एवं हमराह स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

एसएसपी का सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिले में नशे के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी रहेगा। खासकर नाबालिग बच्चों और युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध शराब, नशीले पदार्थों और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
- “ऑपरेशन आघात” का बड़ा असर : नशे के सौदागरों पर रायगढ़ पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, नाबालिगों को सोल्यूशन बेचने वाला गिरफ्तार… - May 28, 2026
- “ऑपरेशन आघात” का ताबड़तोड़ एक्शन : जंगल में चल रहा महुआ शराब कारोबार बेनकाब, दो आरोपी गिरफ्तार… - May 28, 2026
- अनियंत्रित इको कार पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर ही मौत..सलीहा से बिलाईगढ़ आ रहा था वाहन.. - May 28, 2026

