विद्यानंद पटेल की शिकायत पर बरमकेला क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र साल्हेओना में करोड़ों की सरकारी व्यवस्था को चूना लगाने वाले बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। मामले में समिति प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 316(5), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान उपार्जन केन्द्र साल्हेओना पंजीयन क्रमांक 245 में 15 नवंबर 2025 से 6 फरवरी 2026 तक धान खरीदी की गई थी।
धान खरीदी में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर जिला कलेक्टर द्वारा जांच टीम गठित की गई। जांच टीम में तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी, सहकारी निरीक्षक और संग्रहण केन्द्र प्रभारी को शामिल किया गया था। टीम द्वारा 20 अप्रैल 2026 को उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें भारी गड़बड़ी सामने आई।
जांच के दौरान 3140.80 क्विंटल धान, जिसकी कीमत 97 लाख 36 हजार 480 रुपये बताई गई, तथा 2045 नग नए जूट बारदानों की कमी पाई गई। कुल मिलाकर 99 लाख 12 हजार 411 रुपये से अधिक की अनियमितता सामने आई।
जांच में खुलासा हुआ कि किसानों के नाम पर बिना वास्तविक धान आवक के फर्जी तरीके से टोकन काटे गए, तौल कराई गई और कम्प्यूटर सिस्टम में बायोमैट्रिक डिवाइस एवं आईरिश स्कैनर के माध्यम से ऑनलाइन धान खरीदी की एंट्री कर शासन राशि का गबन किया गया।
मामले में आरोपी
बंशीधर पटेल
वासुदेव पटेल
को गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों से तौल पर्चियां, बायोमैट्रिक ओटीपी मोबाइल, कम्प्यूटर सिस्टम, बायोमैट्रिक डिवाइस और आईरिश स्कैनर सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों द्वारा किसानों से मिलीभगत कर फर्जी ऑनलाइन एंट्री के जरिए शासन और समिति को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका

- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




