सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 मई 2026। जिले के बेरोजगार महिला एवं पुरुष युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। निजी सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड, अनूपपुर (मध्यप्रदेश) द्वारा जिले के विभिन्न थाना परिसरों में निशुल्क सुरक्षा भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से इच्छुक युवाओं को सुरक्षाकर्मी के रूप में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
भर्ती शिविर की शुरुआत 25 मई को थाना परिसर सरसीवा से होगी। शिविर का समय सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद जिले के अलग-अलग थाना परिसरों में क्रमवार शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 मई को थाना परिसर केडार, 28 मई को थाना परिसर डोंगरीपाली, 29 मई को थाना परिसर बेलादुला, 30 मई को थाना परिसर सलिहा तथा 31 मई को थाना परिसर सारंगढ़ में भर्ती शिविर आयोजित होगा।
कंपनी द्वारा बताया गया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर शिविर में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8103841655 पर संपर्क किया जा सकता है।

- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
