रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर अपनी आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं। इसी में वह कई बार अति आक्रामक हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में देखने को मिला।

कोहली इस मैच में ट्रेविस हेड से भिड़ बैठे।
आरसीबी को इस मैच में हार मिली और कोहली का योगदान सिर्फ 15 रनों का रहा। वह कुल 36 मिनट बल्लेबाजी कर पाए और इसी में उनका हेड के साथ विवाद हो गया।
कोहली ने किए इशारे
हैदराबाद ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 255 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने आए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर। हैदराबाद की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे थे शिवांग कुमार। अय्यर उनकी गेंदों को निशाना बना रहे थे और इसी दौरान कोहली बार-बार मिड विकेट पर फील्डिंग कर रहे हेड की तरफ इशारा करते हुए कुछ बोल रहे थे। इस दौरान वह काफी आक्रामक दिखाई दे रहे थे।
हालांकि, कोहली क्या कह रहे थे ये पता नहीं चल रहा था, लेकिन कमेंटेटरों ने उनकी भाषा डिकोड करने की कोशिश करते हुए बताया कि कोहली हेड से कह रहे हैं, “कुछ, अपनी ऑफ स्पिन दिखाओ।”
हेड इस दौरान सिर्फ हंस रहे थे और कोहली की बातों का किसी तरह का जवाब नहीं दे रहे थे।
नहीं मिलाया हाथ
कोहली छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए थे। हालांकि, उनके आउट होने के बाद भी ये विवाद थमा नहीं। मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे तब कोहली ने हेड से हाथ नहीं मिलाया। ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस एक बार फिर कोहली के अति आक्रामक रवैये की आलोचना कर रहे हैं।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
