बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान कर दिया है. मंगलवार दोपहर हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था, उसी दिन देर रात अगली सीरीज के लिए टीम का एलान हो गया.

इससे माना जा सकता है कि एक दिन पहले हुई समीक्षा बैठक में ही ये फैसला हो गया था, जहां स्मृति मंधाना भी थीं. मंधाना को नए कप्तान बनाने की आधिकारिक घोषणा भी बोर्ड द्वारा की जा चुकी है. शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है.
टीम इंडिया की कप्तान बनने पर स्मृति मंधाना ने कहा, “भारतीय टीम की कप्तानी की ज़िम्मेदारी मिलना मेरे लिए बहुत खास सम्मान की बात है. मैं BCCI, सेलेक्टर्स, साथी खिलाडियों और उन सभी की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरे पूरे सफर में मेरा साथ दिया और मुझ पर जो भरोसा दिखाया.” उन्होंने हरमनप्रीत कौर और अन्य कप्तानों के योगदान की तारीफ करते हुए कहा, “मैं इस रोल के साथ आने वाली जिम्मेदारी को समझती हूं और टीम के साथ काम करने और इंडियन क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए अपना बेस्ट देने का इंतजार कर रही हूं.”
दीप्ति और शेफाली को मिली उपकप्तानी
जिम्बाब्वे दौरे के साथ स्मृति मंधाना फुल टाइम कप्तान के रूप में अपने सफर को शुरू करेंगी, तो वहीं शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है. शेफाली को टी20 का और दीप्ति को वनडे का उपकप्तान चुना गया है.
भारतीय महिला T20 स्क्वॉड
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष, कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतीमणि कलिता, मिन्नू मणि.
भारतीय महिला ODI स्क्वॉड
स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनीस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सायली सतघरे, रेणुका ठाकुर.
- पेट में गैस की समस्या से हैं परेशान तो जानें वजह और छुटकारा पाने के उपाय… - October 7, 2026
- घर पर रखी लौकी से बनाएं एकदम बाजार जैसी क्रिस्पी कचौड़ी, नोट कर लें सिंपल होममेड रेसिपी… - October 7, 2026
- दृश्यम 3′ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार, फुटेज में जाने चौथे दिन कमाई में गिरावट, फिर भी मजबूत पकड़… - October 7, 2026
