सारंगढ़। जिले में अवैध मदिरा निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में 30 अप्रैल 2026 को आबकारी वृत्त सारंगढ़ की टीम ने ग्राम गोड़म में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आर. संगीता के निर्देश एवं कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे तथा जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

सूचना पर त्वरित दबिश
विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम गोड़म में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर गवाहों की उपस्थिति में संबंधित मकान की विधिवत तलाशी ली।
24 लीटर महुआ शराब बरामद
तलाशी के दौरान मकान से 2-2 लीटर की 12 प्लास्टिक बोतलों में कुल 24 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। टीम ने शराब को विधिवत सीलबंद कर जब्त कर लिया।
आरोपी को भेजा गया जेल
इस मामले में आरोपी लोचन भारद्वाज (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम गोड़म के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
टीम की अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक हाबिल खलखो, लोकनाथ साहू, रामेश्वर राठिया सहित हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिले में आबकारी विभाग की इस सख्ती से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

