सारंगढ़। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने जिले के श्रमिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनके हालचाल जाना और फल वितरण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यक्रम का माहौल संवेदनशील और सम्मानपूर्ण बना रहा, जहां श्रमिकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

श्रमिकों से किया संवाद, सुनी समस्याएं
इस अवसर पर श्री पांडे ने श्रमिकों के साथ बैठकर संवाद किया और उनकी दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनकी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
“श्रम का सम्मान ही देश का सम्मान”
श्री पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि “श्रम का सम्मान ही देश का सम्मान है। श्रमिकों का संघर्ष और उनकी मेहनत हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।” उन्होंने आगे कहा कि समाज और देश के विकास में श्रमिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और उनकी मेहनत ही राष्ट्र की असली ताकत है।
स्वास्थ्य, सुरक्षा और उन्नति की कामना
जिपं अध्यक्ष ने श्रमिकों के अच्छे स्वास्थ्य, सुरक्षा और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि वे हमेशा स्वस्थ, सुरक्षित और उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहें।
भाजपा नेताओं की उपस्थिति
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने भी श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके योगदान को सराहा।
मजदूर दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम श्रमिकों के सम्मान और उनके प्रति समाज की संवेदनशीलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
