सारंगढ़। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में ग्राम पंचायत बांसउरकुली की होनहार छात्रा जाह्नवी यादव ने 90.60% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों और निरंतर मेहनत के सामने आर्थिक कठिनाइयां भी टिक नहीं पातीं।

सीमित संसाधन, लेकिन बड़ा हौसला
जाह्नवी के पिता गणेश यादव और माता सविता यादव एक निजी स्कूल में कार्यरत हैं। परिवार की सीमित आय के बावजूद जाह्नवी ने पढ़ाई में निरंतर मेहनत और लगन बनाए रखी, जिसका परिणाम आज उनकी शानदार सफलता के रूप में सामने आया है।
माता-पिता और गुरुजनों को दिया श्रेय
अपनी इस उपलब्धि पर जाह्नवी यादव ने विनम्रता के साथ इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
समाज और मित्रों ने दी शुभकामनाएं
जाह्नवी की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी व पत्रकार धनेश यादव सहित उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने दूरभाष के माध्यम से खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
जाह्नवी यादव की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे ग्राम बांसउरकुली और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

