सारंगढ़। बरमकेला थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने बेहद तेज़ी और कुशलता के साथ खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में फैली दहशत खत्म हो गई है और आम जनता ने राहत की सांस ली है। पुलिस की इस तत्परता के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर थाना स्तर तक सराहना हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, 22-23 अप्रैल की दरमियानी रात बरमकेला बस स्टैंड के पास स्थित राधा प्रोविजन दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर दुकान से मंथन के 20 पैकेट और सागर अमूल स्प्रे के 20 पैकेट लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था।
शिकायत मिलते ही आंजनेय वार्ष्णेय (एसपी), निमीषा पाण्डेय (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) और स्नेहिल साहू (डीएसपी) के निर्देशन में तत्काल टीम गठित की गई। थाना प्रभारी ए.के. बेक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की।
मुखबिरों की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लम्बोदर महंत (27 वर्ष), विकाश दास महंत (31 वर्ष) और संदीप सारथी (22 वर्ष), सभी निवासी लोधिया शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया है। मामले में थाना बरमकेला में अपराध क्रमांक 45/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरे मामले में पुलिस की सजगता, त्वरित कार्रवाई और मजबूत नेतृत्व की जमकर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि “ऐसी मुस्तैद पुलिसिंग से अपराधियों में डर और आम जनता में विश्वास बढ़ता है।”

- “लोकतंत्र बचाने की जंग में विपक्ष की बड़ी जीत” — अरुण मालाकार का तीखा हमला - April 25, 2026
- पुलिस का दमदार ऑपरेशन: सेंधमारी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार… - April 25, 2026
- 44°C की तपिश ने तोड़ा रिकॉर्ड: सारंगढ़ में गर्मी का कहर, जनजीवन बेहाल… - April 25, 2026
