सारंगढ़। थाना कोसीर क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अपराध क्रमांक 01/2020 में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत वांछित आरोपी खगेश्वर रत्नाकर (29 वर्ष), निवासी जोगेसरा, थाना सरसींवा, पिछले कई वर्षों से फरार था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
पुलिस को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकाने पर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी गई। पुलिस की सटीक रणनीति के चलते आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
इस पूरी कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के दिशा-निर्देश और एसडीओपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में कार्रवाई को गति मिली। थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे को टीम गठित करने के निर्देश दिए गए, जिसके बाद उनके नेतृत्व में टीम ने प्रभावी तरीके से ऑपरेशन को सफल बनाया।
गिरफ्तारी अभियान में प्रधान आरक्षक मनिजर सिदार, आरक्षक धनसाय कुर्रे, सुरेश कुमार बर्मन और प्रदीप रात्रे का विशेष योगदान रहा। टीम की मुस्तैदी और समन्वय से वर्षों से फरार आरोपी को पकड़ना संभव हो सका।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है, वहीं फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का स्पष्ट संदेश भी गया है।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
