सारंगढ़। विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला दहिदा में पदस्थ शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी को मालखरौदा में आयोजित वार्षिक जिला स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में शिक्षा, साहित्य और उत्कृष्ट मंच संचालन के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने न केवल उनके कार्यों को पहचान दिलाई, बल्कि शिक्षा जगत में उनकी सक्रिय भूमिका को भी नई ऊंचाई प्रदान की।
यह गरिमामय कार्यक्रम सतनाम भवन मालखरौदा में दैनिक सुघर गांव एवं बी.एक्स न्यूज छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष मालखरौदा कवि शरण वर्मा उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रियंका गोस्वामी को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जी.आर. बंजारे, जनपद उपाध्यक्ष रितेश साहू, श्रीमती कुसुमलता अजगल्ले सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेंद्र लहरे ने की।
मंच संचालन की जिम्मेदारी प्रियंका गोस्वामी एवं डॉ. जगजीवन प्रसाद जांगड़े ने बखूबी निभाई, जिसकी उपस्थित जनों ने सराहना की। समारोह के दौरान जिले भर से आए पत्रकारों का भी सम्मान किया गया, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने अपने उद्बोधन में पत्रकारिता को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष भूपेंद्र लहरे ने सभी अतिथियों, आयोजकों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताई।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
