सारंगढ़। ग्राम भेड़वन में जनसेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला, जब श्री शांति सीता सेवा समिति के सानिध्य में रायपुर निवासी श्रीमती मंजू कमल गोयल ने अपने स्वर्गीय माता श्रीमती तारामणि देवी एवं पिता ओम प्रकाश गोयल की पुण्य स्मृति में आयुर्वेदिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को वाटर फ्रीजर फिल्टर आरओ भेंट किया।
इस सराहनीय पहल से अब क्षेत्र के मरीजों, ग्रामीणों और स्वास्थ्य केंद्र आने वाले लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान वाटर फ्रीजर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा उपस्थित लोगों को पानी पिलाकर किया गया, जो एक प्रतीकात्मक और भावनात्मक क्षण रहा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला, डीपीएम नंदलाल इज़ारदार, पत्रकारगण, समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल, पांडे जी (चिकित्सा अधिकारी), ग्राम सरपंच, उपसरपंच, पंचगण एवं अन्य विशिष्ट नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
उपस्थित जनों ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक योगदान से न केवल जरूरतमंदों को सीधा लाभ मिलता है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में खुशी और संतोष का भाव स्पष्ट रूप से झलक रहा था।

- सारंगढ़:पुण्य स्मृति में सेवा का अनुपम उदाहरण: आयुर्वेदिक केंद्र को मिला वाटर फ्रीजर-RO, ग्रामीणों को शुद्ध जल की सौगात… - April 24, 2026
- सारंगढ़:वर्षों से फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्त में: पुलिस की सटीक घेराबंदी ने दिलाई बड़ी सफलता… - April 24, 2026
- शिक्षा और साहित्य में चमकीं प्रियंका गोस्वामी: भव्य समारोह में हुआ सम्मान, पत्रकारों की भूमिका को मिला सलाम… - April 24, 2026
