“तेज रफ्तार का कहर” — लकड़ी से भरे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत…
घरघोड़ा। थाना क्षेत्र में आज एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया। पोरडी के पास लकड़ी से लदे ट्रैक्टर और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान रामधन राठिया (20 वर्ष), निवासी ग्राम बुलेकेरा के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल नोमेश राठिया (22 वर्ष) का पैर फैक्चर हो गया है, जिसे तत्काल उपचार के लिए घरघोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से जल्द आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों की ओर ध्यान खींचा है।
- मुस्कान में क्रांति: सारंगढ़ जिला अस्पताल का डेंटल विभाग बना आधुनिक इलाज का नया केंद्र… - April 23, 2026
- “जंगल में मौत का सन्नाटा” — लैलूंगा रेंज में 4 माह के हाथी शावक का शव मिलने से मचा हड़कंप… - April 23, 2026
- “तेज रफ्तार का कहर” — लकड़ी से भरे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत… - April 23, 2026

