तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम..
रायगढ़: आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का एक अद्भुत संगम आज तमनार में देखने को मिला, जहाँ छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के तत्वावधान में आयोजित ‘विष्णु महायज्ञ एवं बटुक संस्कार’ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में प्रदेश भर से जुटे वैष्णव समाज के शीर्ष पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर पहुँचा दिया।
आध्यात्मिक चेतना का शंखनाद-
महायज्ञ की वेदियों से उठती आहुतियों और वेद मंत्रों की गूंज के बीच बटुक संस्कार का आयोजन किया गया, जो हमारी प्राचीन सनातन परंपरा के संरक्षण का प्रतीक है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की, जिससे पूरे प्रदेश के वैष्णव स्वाभिमान और गर्व का अनुभव कर रहे हैं।
प्रदेश नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति
इस विशाल आयोजन में समाज के स्तंभ कहे जाने वाले दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री लखन दास वैष्णव (राष्ट्रीय महासचिव), पूरन दास वैष्णव (प्रांतीय अध्यक्ष)
लता रानी वैष्णव,
विश्वनाथ बैरागी (प्रदेश युवा अध्यक्ष) जगन्नाथ बैरागी प्रदेश मीडिया प्रभारी,भूषण दास वैष्णव जशपुर जिला अध्यक्ष इसके साथ ही अशोक दास वैष्णव (उप महासचिव), कामेश्वर वैष्णव (उप महासचिव), महा मंडलेश्वर मुरलीशरण वैष्णव, रेखा वैष्णव (रायगढ़ जिलाध्यक्ष), श्रीमती प्रभा रानी वैष्णव, अमित वैष्णव (डोंगरगढ़), तरुण वैष्णव प्रांतीय युवा महासचिव श्री दिलीप कुमार वैष्णव दुर्ग
श्री राजेश्वर वैष्णव भिलाई, श्री सुरेन्द्र वैष्णव दुर्गश्री कमल दास वैष्णव कवर्धा अध्यक्ष, पण्डरिया पूर्व
श्री महेश वैष्णव राजनांदगांव मंडल अध्यक्ष, श्री प्रद्युम्न दास वैष्णव पूर्व महामंडलेश्वर राजनांदगांव, श्री गुलाब दास वैष्णव,
श्री भरत दास वैष्णव सचिव,
श्री कृष्ण कुमार दास वैष्णव उप सभापति
श्री दिव्य शंकर वैष्णव तमनार युवा मोर्चा अध्यक्ष,श्री ओमप्रकाश बैरागी संयोजक तमनार, श्री मनबोध दास वैष्णव वरिष्ठ सदस्य, श्री विनय कुमार वैष्णव संरक्षक
श्री ईरा वैष्णव रायगढ़,
श्री राजेन्द्र वैष्णव लैलूंगा, श्री अविनाश वैष्णव लैलूंगा,
श्री तुलसी दास वैष्णव लैलूंगा, श्री जयप्रकाश वैष्णव, सुश्री तिलोत्तमा वैष्णव, श्री हिरोन्दो दास वैष्णव, श्री रामेश्वर बैरागी श्री पुरुषोत्तम वैष्णव सहित सैकड़ों पदाधिकारी कार्यक्रम के दूसरे दिन शिरकत कर समाज की एकता का परिचय दिया।



कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज को संगठित होने और शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। प्रदेश मीडिया प्रभारी जगन्नाथ बैरागी ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज की नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को समझने का अवसर मिलता है।
तमनार में हो रहा यह भव्य आयोजन न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से सफल रहा, बल्कि इसने छत्तीसगढ़ में वैष्णव समाज की शक्ति और संगठन का लोहा भी मनवाया है। इस सफल आयोजन के लिए पूरे प्रदेश के वैष्णव बंधुओं में हर्ष की लहर है।


- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026
- भूख पर प्रहार, सेवा का विस्तार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम बनी गरीबों का सहारा… - April 20, 2026

