खरसिया/जबलपुर।
खरसिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जबलपुर में पारंपरिक भारतीय संस्कृति की झलक उस समय देखने को मिली, जब एक गरिमामयी वातावरण में अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजपा मीडिया प्रभारी (अन्य पिछड़ा वर्ग, जोबी मंडल) त्रिलोकी वैष्णव की पुत्री तेजश्वनी वैष्णव के अन्नप्राशन के रूप में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की विशेष गरिमा उस समय और बढ़ गई जब खरसिया के छाया विधायक महेश साहू अपने साथियों सहित आयोजन में पहुंचे। उन्होंने नन्हीं तेजश्वनी को गोद में लेकर स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरे माहौल में अपनापन और खुशियों की झलक साफ नजर आई।
इस अवसर पर ग्राम जबलपुर के सरपंच प्रतिनिधि विजय राठिया की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। उन्होंने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिवार को बधाई दी और इस आयोजन को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे आयोजन का स्वरूप और भी भव्य बन गया। सभी उपस्थित अतिथियों ने नन्हीं बालिका के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिवार के साथ अपनी शुभेच्छाएं साझा कीं।
अन्नप्राशन जैसे पावन संस्कार के इस आयोजन ने न केवल पारिवारिक खुशियों को साझा करने का अवसर दिया, बल्कि सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे का भी सुंदर संदेश प्रस्तुत किया।

- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




