रायगढ़ :पूंजी पथरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर साथ में निकलकर आ रही है जहां सड़क हादसे में एक एसईसीएल कर्मी की मौत होने की जानकारी सामने आई है प्राप्त जानकारी अनुसार कल रात लगभग 8:00 बजे एक अज्ञात वाहन में एसईसीएल कर्मी जो रायगढ़ से वापस अपने घर की ओर जा रहा था उसी समय पूंजीपथरा तमनार चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर बाइक सवार के चीथड़े उड़ा दिया है।
घटना कि सुचना पर पूंजीपथरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को अपने सुपुर्द लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा हॉस्पिटल भेज दिया है

मृतक का नाम मुकेश कुमार पटेल पिता मोहन लाल पटेल उम्र 50 बिजनि डभरा थाना जिला शक्ति बताया जा रहा है जो घरघोड़ा के बरौद खुली खदान में उप प्रबंधक खनन के पद पर पदस्थ थे। घटना से एसईसीएल कर्मचारियों में शोक कि लहर दौड़ गई है।
फिलहाल पूंजीपथरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया में जुट गई है वही घटना करीत गाडी कि तलाश में जुट गई है


- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
