रायगढ़। जीजा के लिए धान की फसल लेकर जाने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से साले की मौत हो गई। घटना सारंगढ़ क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम हरदी बड़े में रहने वाला टीकाराम पटेल टिमरलगा के अपने जीजा जगतराम के हिस्से की धान की फसल को छोड़ने के लिए बुधवार शाम लगभग 4 बजे पंकज जांगड़े की आयशर ट्रैक्टर क्रमांक-सीजी 13 जी 0117 की ट्रॉली में लादकर टिमरलगा जाने रवाना हुआ। ट्रैक्टर चालक पंकज और टीकाराम सामने बैठकर बतियाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान हिर्री के मुख्य मार्ग में पंकज तेज वाहन चलाने के कारण सन्तुलन खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में टीकाराम के कमर के नीचे का भाग पलटी ट्रैक्टर के तले इस कदर दबा कि वह बुरी तरह जख्मी हालत में चिल्लाने लगा। क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर की चपेट में आए युवक को लोग निकालकर अस्पताल उसे चिकित्सा मुहैया करा पाते, इसके पहले उसकी मृत्यु हो गई। बाद में अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राकेश की सूचना पर सारंगढ़ पुलिस ने भादंवि की धारा 304 ए के तहत ट्रैक्टर चालक पंकज को अपने हत्थे चढ़ाते हुए मामले को जांच में लिया है।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
