रायगढ़। दिनांक 18/11/2021 के दोपहर थाना पुसौर आकर युवती थाना प्रभारी निरीक्षक संतोषी ग्रेस को कॉलेज आते-जाते समय ग्राम औरदा का युवक खेमराम पटेल बाईक से पीछ़ा कर छेड़खानी करना बताई । युवती की शिकायत पर थाना प्रभारी तत्काल अपने स्टाफ के साथ आरोपी के सकुनत जाकर आरोपी की पतासाजी कर हिरासत में लेकर थाना लायी । पीड़ित युवती छेड़खानी के संबंध में लिखित आवेदन दिया गया है, जिस पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 261/2021 धारा 354,341,506 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

युवती बताई कि अपने सहेलियों के साथ सायकल से कॉलेज जाती है । ग्राम औरदा का खेमराम पटेल बाईक से पीछ़ा कर छेड़खानी करता है । दिनांक 16/11/2021 को सुबह घर से कॉलेज जाने सहेलियों के साथ निकली थी, औरदा के FCI गोदाम के सामने खेमराम पटेल रास्ता रोककर हाथ पकड़ लिया और उल्टा-सीधा कहने लगा और धमकी दिया । युवती घर आकर अपने माता पिता को घटना बताई । युवती के लिखित आवेदन पर धारा सदर के तहत त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है ।
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
