सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं एवं कोविड-19 से हुई मौतों के बाद प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने संवेदनशील पहल करते हुए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इस निर्णय से कई पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोविड-19 से मृत ग्राम सिरोली निवासी ललित राम की पत्नी घसनीन बाई को 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है।
वहीं सर्पदंश से हुई मृत्यु के मामलों में तहसील भटगांव के ग्राम बेलाडुला की मृतिका शांतिबाई यादव के पति प्रेमलाल यादव तथा ग्राम गिरसा के मृतक दरश के पिता परदेशी निषाद को सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसके अलावा पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में सरिया तहसील के ग्राम जलगढ़ के मृतक रामलाल चौहान की पत्नी सिया चौहान, सारंगढ़ तहसील के नवापारा वार्ड क्रमांक 14 के मृतक दरसूराम जांगड़े की पत्नी मंगली, ग्राम गोड़ीहारी निवासी बंशी पटेल की माता ननकीनोनी, तथा ग्राम अमझर के मृतक दिव्यांशु जायसवाल के पिता प्रकाश जायसवाल को भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इन सभी मामलों में राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6 (4) के तहत प्रत्येक पात्र हितग्राही को 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा।
प्रशासन की इस पहल से शोकाकुल परिवारों को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ कठिन समय में सरकार के साथ होने का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

- स्टार्टअप का सुनहरा मौका: एक ही मंच पर मिलेंगे विशेषज्ञ, निवेश और सरकारी योजनाओं की जानकारी… - July 16, 2026
- सारंगढ़:ई-केवाईसी नहीं कराया तो रुक जाएगा योजनाओं का लाभ, श्रमिकों के लिए विशेष अभियान शुरू… - July 16, 2026
- सारंगढ़:फ्लाई ऐश भराव मामले में खनिज विभाग का स्पष्टीकरण, अनुमति प्रक्रिया बताई… - July 16, 2026




