सारंगढ़। विकासखण्ड अंतर्गत दहिदा संकुल इन दिनों साक्षरता की नई रोशनी से जगमगा उठा है। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत यहां शिक्षा का उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। यह महत्वाकांक्षी योजना वर्ष 2022 से 2027 तक शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर व्यक्तियों को मूलभूत साक्षरता, संख्यात्मक ज्ञान एवं जीवनोपयोगी कौशल प्रदान करना है।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत 22 मार्च 2026 को आयोजित मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन महापरीक्षा में सारंगढ़ जिला भी सक्रिय रूप से शामिल रहा। इस परीक्षा में हजारों शिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर साक्षर बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया।
दहिदा संकुल के सभी विद्यालय इस कार्यक्रम के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए। हर स्कूल में शिक्षकों और शिक्षार्थियों का जोश देखते ही बन रहा था। पूरे संकुल क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह का अद्भुत वातावरण बना रहा।
इस सफलता के पीछे शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी, संकुल समन्वयक अशोक कुमार खरे, जगन्नाथ टाइगर, ओंकारेश्वर सिदार, उमाशंकर साहू एवं विद्यासागर दीक्षित का विशेष योगदान रहा। वहीं संजय कुमार मिश्रा, खेमराज पटेल, लीना ग्रेस, मराबी सर, तेजराम कुर्रे, सम्मेलाल सिदार, मुकेश देवांगन, तीरथराज पटेल एवं रेखा नायक ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम की सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया, नोडल अधिकारी समग्र शिक्षा नरेश कुमार चौहान, जिला नोडल उल्लास मुकेश कुमार कुर्रे, पुरुषोत्तम स्वर्णकार एवं बीईओ आर.एल. कोशले ने दहिदा संकुल की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
यह कार्यक्रम न केवल शिक्षा का प्रसार कर रहा है, बल्कि समाज के हर वर्ग को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रहा है।

- स्टार्टअप का सुनहरा मौका: एक ही मंच पर मिलेंगे विशेषज्ञ, निवेश और सरकारी योजनाओं की जानकारी… - July 16, 2026
- सारंगढ़:ई-केवाईसी नहीं कराया तो रुक जाएगा योजनाओं का लाभ, श्रमिकों के लिए विशेष अभियान शुरू… - July 16, 2026
- सारंगढ़:फ्लाई ऐश भराव मामले में खनिज विभाग का स्पष्टीकरण, अनुमति प्रक्रिया बताई… - July 16, 2026




