सारंगढ़। वक्त का पहिया घूमता है, तो ईमारतों की पहचान और उनके मायने भी बदल जाते हैं। सारंगढ़ के सिविल लाइन स्थित जिस भव्य शासकीय आवास की चारदीवारी के भीतर कभी केवल कड़े प्रशासनिक फैसले लिए जाते थे, आज वही बंगला जिले के ग्रामीण अंचल के लिए उम्मीद की एक नई किरण बनकर उभर रहा है।
कभी अनुविभागीय अधिकारी (SDM) के लिए आरक्षित रहा यह निवास अब जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय का आधिकारिक आशियाना बन चुका है। लेकिन यह महज एक घर नहीं, बल्कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गांवों के सर्वांगीण विकास और सकारात्मक बदलाव का नया ‘पावर हाउस’ बनने जा रहा है।

प्रशासनिक गलियारों से जन-जन के विश्वास तक-

एक लंबा अरसा बीत गया जब इस बंगले की पहचान सिर्फ सरकारी फाइलों और कड़क अनुशासन के केंद्र के रूप में थी। अब इस आवास की पहचान बदलने वाली है। यह बंगला अब ग्रामीण राजनीति के उस नए दौर का गवाह बनेगा, जहाँ ‘जन आस्था’ सर्वोपरि होगी।
अब यहां ग्रामीणों की समस्याओं का न केवल सुना जाएगा, बल्कि उनका त्वरित समाधान भी होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में संजय भूषण पाण्डेय इस आवास से पंचायती राज व्यवस्था को और मजबूती प्रदान करेंगे।
गांव की गलियों तक पहुँचेगी विकास की किरण
इस आवास के ‘अध्यक्ष निवास’ के रूप में परिवर्तित होने का सबसे बड़ा लाभ जिले की ग्रामीण व्यवस्था को मिलेगा। यहाँ से अब ऐसे निर्णय लिए जाएंगे जो सीधे गांव की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभ पहुँचाएंगे।
”यह बंगला अब सिर्फ एक प्रशासनिक ढांचा नहीं, बल्कि गांव, गरीब और किसान की तरक्की का खाका तैयार करने वाला ‘विकास केंद्र’ होगा।”
सकारात्मक बदलाव का प्रतीक-
सारंगढ़ अनुविभाग के लोगों के लिए यह बदलाव एक सुखद संकेत है। सिविल लाइन का यह शासकीय आवास अब ग्रामीण विकास की दास्तां लिखेगा। चाहे वह गांव की गलियों का सौंदर्यीकरण हो, जल-संरक्षण हो या फिर शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं—इन सभी योजनाओं का मास्टर प्लान अब इसी पते से तैयार होकर धरातल पर उतरेगा।
निश्चित तौर पर, संजय भूषण पाण्डेय का यह निवास आने वाले समय में जिले की राजनीति और विकास की दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित होगा। लोगों को उम्मीद है कि यहाँ से शुरू होने वाला ‘सकारात्मक बदलाव’ सारंगढ़ के गांवों की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल देगा।
- बिनोद भारद्वाज ने कलेक्टर को सौंपा 13 सूत्रीय मांग पत्र..कोसीर को नगर पंचायत व तहसील बनाने की मांग..भीषण गर्मी में नलजल योजना की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी.. - May 22, 2026
- चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर की बड़ी कार्रवाई : 200 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, अवैध कारोबार पर चला पुलिस का बुलडोजर… - May 22, 2026
- थाना प्रभारी टीकाराम खटकर की सख्ती रंग लाई: करंट बिछाकर तीन गायों की जान लेने वाला आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे… - May 22, 2026

