रायगढ़, कलेक्टर भीम सिंह ने छ.ग.नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 13 एवं सहपठित नियम 14 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरीय निकाय आम/उप निर्वाचन 2021 हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जिसमें नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड 9 एवं 25 के लिए कलेक्टर भीम सिंह रिटर्निंग ऑफिसर होंगे तथा संयुक्त कलेक्टर श्री डिगेश कुमार पटेल एवं डिप्टी कलेक्टर रोहित कुमार सिंह को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाये गये है। इसी तरह नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में वार्ड 1 से 15 के लिए एसडीएम सारंगढ़ नंदकुमार चौबे को रिटर्निग आफिसर एवं तहसीलदार सारंगढ़ तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सारंगढ़ को सहायक रिटर्निंग आफिसर बनाए गए है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
