जबलपुर: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बाद सीरियल महाभारत में कृष्ण बने नितीश भारद्वाज ने भी किताबों में पढ़ाई जा रही आजादी की कहानी पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि आजादी कांग्रेस के कारण मिली ये जो हमें पढ़ाया गया,ये पूर्ण सत्य नहीं है. कांग्रेस की सरकारों ने केवल यही बताया कि कांग्रेस के कारण आजादी मिली है. जबकि हकीकत में अंग्रेज यूरोप और भारत देश की तात्कालिक परिस्थितियों के आगे विवश होकर यहां से गए थे.
कांग्रेस ने देश को संपूर्ण आजादी नहीं दिलाई – नितीश
अपने होमटाउन जबलपुर आए नितीश भारद्वाज ने पत्रकारों से बात करते हुए कंगना के बयान पर बात करने से इनकार कर दिया लेकिन लेकिन इतना जरूर कहा कि केवल कांग्रेस के दम पर ही देश को आजादी नहीं मिली है. इतिहास में कई घटनाओं का जिक्र तो आज तक किया ही नहीं गया है. कांग्रेस का आंदोलन तो 1942 में ही फेल हो गया था. इतिहास को पूर्ण रूप से सत्य के साथ नहीं दिखाया गया.
नितीश ने की योगी सरकार की तारीफ-
इसके साथ ही भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की भी जमकर तारीफ की है. नितीश भारद्वाज ने कहा कि एक वक्त था जब उत्तर प्रदेश में लोगों को जाने से डर लगता था लेकिन योगी सरकार आने के बाद उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हुआ है. औऱ आज उत्तर प्रदेश जाने में गर्व महसूस होता है. भाजपा की सरकार ने उत्तर प्रदेश में लगातार विकास किया है.
सलमान खुर्शीद की किताब पर कही ये बात-
हिंदुत्व की तुलना बोको हरम से करने वाली सलमान खुर्शीद की किताब के बारे में नितीश भारद्वाज ने ये कह कर टिप्पणी करने इनकार कर दिया कि जब तक वो किताब पढ़ नहीं लेंगे,उनके बारे में कोई राय जाहिर नहीं करेंगे।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
