सारंगढ़-बिलाईगढ़, गर्मी के मौसम से पहले क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शनिवार को बरमकेला विकासखंड में चल रहे जलावर्धन कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन डब्ल्यूटीपी, पानी टंकी, पाइपलाइन विस्तार तथा कलमा बैराज में बनाए जा रहे समूह जलप्रदाय योजना के इंटेकवेल का जायजा लिया। इसके साथ ही सरिया क्षेत्र में अमृत मिशन 2.0 के तहत बन रहे इंटेकवेल कार्यों का भी निरीक्षण कर अधिकारियों और ठेकेदारों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि सरिया-बरमकेला क्षेत्र के लोगों को गर्मी के दौरान स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जल आपूर्ति से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

धीमी प्रगति पर ठेकेदार को फटकार
निरीक्षण के दौरान इंटेकवेल में काम बंद मिलने और कार्य की धीमी गति पर कलेक्टर ने संबंधित ठेकेदार और इंजीनियर को फटकार लगाई तथा कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप, एसडीओ बी. एल. खरे, सीएमओ सरिया, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित संबंधित इंजीनियर और अधिकारी उपस्थित रहे।
- भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का आक्रोश, ‘सर्व हिंदू समाज’ ने थाने में दी शिकायत… - August 13, 2026
- 14 अगस्त को सारंगढ़ में सजेगी ‘स्वतंत्रता दौड़-2026’ की महफिल..कलेक्टर कार्यालय से खेलभाठा मैदान तक दौड़ेंगे नागरिक.. - August 13, 2026
- अवैध उत्खनन और फ्लाई ऐश डंपिंग पर जिपं अध्यक्ष ने दिए कड़े एक्शन के निर्देश…जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में समान्य सभा बैठक संपन्न… - August 13, 2026




