सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला स्थित पीएमश्री आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण कर 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्र में व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा और अधिकारियों को कार्य को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विद्यालय प्रबंधन को नई शिक्षा नीति 2020 के सभी आयामों को शत-प्रतिशत लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पीएमश्री विद्यालय के सभी नियमों और दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने के निर्देश देते हुए कहा कि पीएमश्री स्कूल एक मॉडल स्कूल है, इसलिए यहां की व्यवस्था और कार्यशैली का अनुसरण अन्य विद्यालय भी करेंगे।
इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था देखकर उन्होंने प्राचार्य सहित पूरे स्टाफ की सराहना की।
निरीक्षण के समय डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा एवं सेजेस जिला नोडल अधिकारी नरेश कुमार चौहान भी उपस्थित रहे।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
