सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौसलिया साय के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती बैजयंती नंदू लहरें ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर श्रीमती लहरें ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भांचा भगवान श्री राम से प्रार्थना है कि वे श्रीमती कौशल्या साय को सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें।
उन्होंने आगे कहा कि कौशल्या साय बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। राजनीति, सामाजिक, धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में उनकी विशेष रुचि और गहरी पकड़ है। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से समाज में सकारात्मक कार्यों को बढ़ावा मिलता है तथा अनेक जनकल्याणकारी गतिविधियों को नई दिशा मिलती है।
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से श्रीमती कौशल्या साय के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल जीवन की कामना करते हुए उन्हें पुनः जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




