सारंगढ़। जिला मुख्यालय के कुधरी गांव में संचालित सियान सदन वृद्धाश्रम में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम में रहने वाली वृद्ध माताओं के साथ स्नेहपूर्ण भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सारंगढ़ अंचल के पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे, संस्था की प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हीरा देवी निराला तथा करुणा मरावी ने वृद्ध माताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मिनी माता जयंती के अवसर पर संस्था प्रमुख के मार्गदर्शन में आश्रम की माताओं को साड़ी भेंट कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों ने मिनी माता के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस दौरान बताया गया कि सारंगढ़ अंचल के सियान सदन वृद्धाश्रम में रह रही माताएं यहां अपने घर जैसा वातावरण महसूस करती हैं। हालांकि वे अपने परिवार से दूर हैं, लेकिन आश्रम में आपसी स्नेह और सहयोग के साथ खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने वृद्ध माताओं के सम्मान और सेवा के संकल्प को भी दोहराया।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
