रायगढ़ । बच्चों के मन में पुलिस के कामकाज को लेकर जिज्ञासा बनी रहती है । पुलिस कैसे काम करती है, थाने में क्या काम होता है, अपराधियों से पुलिस कैसे निपटती है । ऐसे ही दो स्कूल के बच्चों की जिज्ञासा एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा एवं थाना प्रभारी धर्मजयगढ़ निरीक्षक विजय पैंकरा द्वारा शांत कराया गया । जिले में चलाये जा रहे “बाल सुरक्षा सप्ताह” अन्तर्गत दिनांक 17 नवंबर को धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा कन्या शाला धर्मजयगढ़ एवं अभ्यास पूर्व माध्यमिक स्कूल धर्मजयगढ़ के बच्चों को शिक्षकगण के साथ थाना भ्रमण कराया गया ।


एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा बच्चों को एफ.आई.आर. शिकायत कैसे दर्ज की जाती है, ऑनलाइन रिपोर्ट, डायल 112 के काम अपराध के कारण एवं दंड का प्रावधान, गिरफ्तारी आदि के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दिए तथा वे बताएं कि जरूरत पड़ने पर पुलिस अपने कार्यशैली से गलत कामों में लगे लोगों में भय पैदा करती है । सज्जनों, बुजुर्गो, महिला और बच्चों को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है ।

जब कभी भी आपको पुलिस सहायता की जरूरत हो थाना निर्भीक होकर आए अथवा किसी माध्यम से सूचना देने पर भी पुलिस आप तक पहुंच जावेगी । थाने में उपस्थित महिला कर्मचारियों द्वारा बालिकाओं को गुड टच, बैड टच की जानकारी से अवगत कराया गया उन्हें आत्मरक्षा के तरीके बताए गए । थाना भ्रमण में एक खुशनुमा माहौल बन गया था बच्चे चुटकुले, कविताएं सुनाएं तथा पुलिस अधिकारीगण बच्चों के साथ कैरम खेले।

- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी विकास की रोशनी: सेवा संकल्प शिविर बनेगी सुशासन की नई पहचान… - October 2, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के व्याख्याता भरत पटेल समेत पांच साहित्यकारों ने दी प्रस्तुति, उत्कृष्ट काव्य पाठ पर हुआ सम्मान… - October 2, 2026
- वैष्णव महासभा का रायपुर सम्मेलन मे युवा शक्ति पर जोर…प्रदेशभर के वैष्णव दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा..चुनावी सरगर्मी के बीच तय होंगे संगठन के नए चेहरे और आगामी कार्यक्रम..निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेंगे अहम पद… - October 2, 2026
