छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती के लिए आ गया अपडेट, फरवरी माह में स्कूल शिक्षा विभाग जारी करेगा विज्ञापन, जानें हर Update?
छत्तीसगढ़ के उन युवाओं के लिए खुशखबरी है, जो सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता और सहायक प्रयोगशाला (लैब) में नौकरी तलाश रहें हैंं, क्योंकि जल्द छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करने जा रही है.
स्कूल शिक्षा विभाग ने सीधी भर्ती 2023 की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर लिया है और विभाग फरवरी माह में ही सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा.
स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल 5000 पदों पर सीधी भर्ती करेगी, जिसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है. छ्त्तीसगढ़ शासन ने सीधी भर्ती परीक्षा आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम को अधिकृत किया है और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञापन जारी करने संबंधी सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर आवश्यक प्रपत्र व्यापम को उपलब्ध करा दिया गया है.
5,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया फरवरी में शुरू होगी
रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल शिक्षा विभाग में 5,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया फरवरी 2026 में शुरू करने जा रही है. इन पदों के लिए चयन व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद यह भर्ती राज्य के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए की जा रही है.
व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक व लैब सहायक पदों पर नौकरी
गौरतलब है छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के माध्यम से न केवल हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी. खास बात यह है कि इसमें व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक जैसे कई पद शामिल किए जा रहे हैं, जिससे अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक सीधी भर्ती 2023 के तहत सहायक शिक्षक पद के पांचवें चरण की भर्ती प्रक्रिया में माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सेवा समाप्त किए गए 2621 बी.एड. अर्हताधारियों के स्थापन पर डी.एड. अर्हताधारियों अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है.
आने वाले दिनों में जारी होगी भर्ती प्रक्रिया के बारे में गाइडलाइंस
उल्लेखनीय है स्कूल शिक्षा विभाग के इस फैसले से राज्य भर के सरकारी स्कूलों में टीचरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी. भर्ती प्रक्रिया के बारे में डिटेल्ड गाइडलाइंस आने वाले दिनों में जारी की जाएगी. माना जा रहा है कि स्कूल शिक्षा विभाग विज्ञापन फरवरी-मार्च 2026 तक जारी कर सकता है.यह सीधी भर्ती 30,000 शिक्षकों की समग्र भर्ती योजना का हिस्सा है.
- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026
- भूख पर प्रहार, सेवा का विस्तार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम बनी गरीबों का सहारा… - April 20, 2026

