सरिया। क्षेत्र के ग्राम पंचधार में स्थित श्री श्री राधाकृष्ण मंदिर पंचधार में 22 फरवरी 2026, रविवार को रत्नमोद (कुंभभराई) महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है। मंदिर परिसर में सुबह से ही पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला चलेगी।
महोत्सव के अंतर्गत सुबह 8 बजे कलश स्थापना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे रत्नमोद (कुंभभराई) आरंभ किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से भक्तों के लिए महाप्रसाद (भंडारा) की व्यवस्था की गई है, जो देर शाम तक जारी रहेगी।

शाम 5 बजे से भव्य बैलकीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र के प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों द्वारा भक्ति रस की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही सुबह 11 बजे से सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन रखा गया है।
आयोजन समिति के अजय बैरागी ने बताया कि इस पावन अवसर पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से परिवार सहित उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने और महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
कार्यक्रम का आयोजन राधाकृष्ण मंदिर संचालक समिति, पंचधार (सरिया), जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा किया जा रहा है। समिति के सदस्यों और ग्रामवासियों द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
