सारंगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आंजनेय वार्ष्णेय (पुलिस अधीक्षक) के प्रभावी नेतृत्व में सारंगढ़ पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई
पहले प्रकरण (अपराध क्रमांक 75/2026) में मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने घोटला बड़े क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी डालेेश्वर महंत (25 वर्ष) के कब्जे से लगभग 9 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 1800 रुपये) जब्त की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
दूसरे प्रकरण (अपराध क्रमांक 76/2026) में ग्राम जिल्दी में घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए परदेशी निराला (50 वर्ष) के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 1200 रुपये) जब्त की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है।
टीमवर्क और नेतृत्व की हो रही सराहना
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक के साथ प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव, अर्जुन पटेल तथा आरक्षक पुरूषोत्तम राठौर, योगेश कुर्रे, ज्वाला बंजारे और सुरेंद्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार हो रही कार्रवाई से स्पष्ट है कि पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के सख्त निर्देशों और थाना प्रभारी के सक्रिय नेतृत्व में पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। आम नागरिकों में भी पुलिस की इस कार्रवाई से भरोसा बढ़ा है और कानून व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जगी है।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
