बिहार के कटिहार जिले में पत्नी ने पति की हत्या इतनी निर्ममता से की है कि मेरठ का नीला ड्रम कांड, आगरा का बाथरूम कांड, मेरठ का सांप डसवाने वाला कांड भी इसके सामने पानी भरने लगे।

जी हां, मामला कटिहार का है। एक वीडियो सामने आया है। उस वीडियो को दिखाना बहुंत ही मुश्किल है। उस वीडियो में महिला का पति जमीन पर लुढ़का हुआ है। पत्नी उसके गले में एक बार नहीं तीन बार गमछा लपेटती है। एक तरफ से एक युवक और दूसरी तरफ से पत्नी ने उसे पकड़ रखा है। दोनों तब तक खींचते हैं, जब तक पति की मौत नहीं हो जाती।
पत्नी ने की पति की हत्या
मामला कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खोरवा गांव का है। जहां एक व्यक्ति की हत्या कर शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। रविवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने कब्र खोदकर शव बाहर निकाला। मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
हत्या का खौफनाक वीडियो वायरल
प्राप्त जानकारी अनुसार कटिहार नगर थाना क्षेत्र के रामपाड़ा मोहल्ले का रहने वाला मो. कमरूल अपनी ससुराल खोरवा गांव में ही रह रहा था। आरोप है कि शुक्रवार रात उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को घटना के साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से पास स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला के गले में गमछा डालकर खींचते हुए दिखाई दे रही है।
वीडियो में आपत्तिजनक शब्द
वीडियो के ऑडियो में भी कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक शब्द सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। एनबीटी ऑनलाइन उस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस-प्रशासन को मिली। इसके बाद रविवार को कब्रिस्तान में दफन शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। फॉरेंसिक टीम की अगुवाई में कब्र खोदी गई और शव को बाहर निकाला गया।
जांच में जुटी पुलिस
टीम ने मौके से साक्ष्य भी एकत्र किए, जिन्हें जांच में शामिल किया जाएगा। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट सोनू भगत ने बताया कि पुलिस की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फॉरेंसिक टीम के साथ कब्रिस्तान से शव को कब्र खोदकर बाहर निकाला गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता चलेगा। घटना में किसकी भूमिका रही और हत्या के पीछे क्या कारण था, इसकी भी जांच की जा रही है।

- दिन में कितनी बार पेशाब करते हैं’ आप? डॉक्टर ने बताया किडनी की बीमारी का बड़ा कारण… - September 14, 2026
- इस गणेश चतुर्थी बप्पा को लगाना चाहते हैं बेसन के लड्डू का भोग? यहां पढ़ें सबसे आसान रेसिपी… - September 14, 2026
- संडे को ‘हैवान’ का हुआ बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, तीसरे दिन घटी कमाई, जानें कलेक्शन… - September 14, 2026
