रायगढ़ । दिनांक 12/11/2021 को थानाक्षेत्र की युवती द्वारा हुकराडीपा (तमनार) के विनय सिदार के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर करीब 7 साल से शारीरिक शोषण करने एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट थाने में रिपोर्ट करने पर दर्ज करायी थी । रिपोर्ट दर्ज के बाद से लगातार धरमजयगढ़ पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये दबिश दिया जा रहा था जिसे आज तमनार से गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया , आरोपी के विरूद्ध माननीय जेएमएफसी द्वारा जेल वारंट जारी किये जाने पर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है । पीड़िता दिनांक 12/11/2021 को थाना धरमजयगढ़ में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कर बताई कि विनय सिदार को पिछले 07 साल पहले से जानती है । विनय इसके गांव आता जाता था ।

युवती बताई कि विनय प्रेम करता हूं कहकर पहले शादी का प्रस्ताव रखा था पर उस समय शादी के लिये तैयार नहीं थी । इसी बीच एक दिन विनय रात में आकर शारीरिक संबंध बनाया, उसके बाद से शारीरिक संबंध बनाता रहा है । जब विनय को शादी करने बोली तो अपनी दीदी की शादी के बाद शादी करूंगा बोला पर अब शादी से इंकार कर रहा है और जान से मारकर धमकी दे रहा है । धरमजयगढ़ पुलिस आरोपी विनय सिदार पिता छत्तर सिदार उम्र 25 साल निवासी हुंकरोडिपा थाना तमनार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है , जहां से उसे जेल दाखिल किया गया है ।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
