जगन्नाथ बैरागी

कोरबा। जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ पिकअप और मोपेड में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, और मामले की जाँच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार मूंगफली से भरी8 पिकअप कोरबा से धरमजयगढ़ जा रही थी, इस दौरान झगरहा कोरकोमा रोड स्थित भुलसीडीह जंगल में पिता पुत्र सवार मोपेडे से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में आमाडार निवासी 39 वर्षीय लाभों अघरिया के साथ उसके 5 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद से फरार पिकअप के चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
