वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी ने जारी किया ताजा रैंकिंग… भारतीय खिलाड़ियों को हुवा नुकसान….
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का समापन हो चुका है। संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित इस टूर्नामेंट का खिताब ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। आरोन फिंच की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराया।
वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी ने ताजा टी-20 रैंकिंग भी जारी कर दी है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर तीनों सूची में बड़े बदलाव हुए हैं।
बल्लेबाजी: केएल राहुल को नुकसान
बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष तीन स्थान पर कोई बदलाव नहीं हुए हैं और बाबर आजम, डाविड मलान और एडेन मार्करम यहां काबिज हैं। वहीं बाएं हाथ के कीवी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को बड़ा फायदा हुआ है और वह तीन स्थान की छलांग के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज बाबर आजम भी एक स्थान के फायदे के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। यहां भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब छठे पायदान पर खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच को भी तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब सातवें नंबर पर लुढ़क गए हैं। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अभी भी आठवें नंबर पर काबिज हैं।
गेंदबाजी: शीर्ष 10 में कोई भारतीय नहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में बड़े बदलाव हुए हैं लेकिन इस पूरी सूची में किसी भी भारतीय गेंदबाज को जगह नहीं मिली है। वणिंदु हसरंगा और तबरेज शम्सी शीर्ष दो पर काबिज हैं। जबकि ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा दो स्थान के फायदे के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं आदिल रशीद और राशिद खान एक-एक स्थान के नुकसान के साथ क्रमशः चौथे और पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड को दो स्थान का फायदा हुआ है और वह अब छठे नंबर पर पहुंच गए हैं।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

