सारंगढ़।
जनपद पंचायत सारंगढ़ में पदस्थ वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री रामलाल जायसवाल के सेवानिवृत्त अवसर पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सारंगढ़ श्री राधेश्याम नायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला ऑडिटर श्री मिनकेतन चौधरी, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री विजय कुजूर, श्री सुरेश कुमार राठिया, श्री पुरंजन नायक, जी राम जी योजना के कार्यक्रम अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना के विकासखंड समन्वयक श्री कमलेश खुंटे, स्वच्छ भारत मिशन के शाखा प्रभारी श्री कृष्णा चौहान, BPRC के संकाय सदस्य श्री रेशम चौहान, जी राम जी के सहायक ग्रेड-3 श्री जितेश जायसवाल, कृषि समिति के सभापति प्रतिनिधि श्री शशी पटेल तथा जनपद पंचायत के लेखापाल श्री आर.सी. पटेल उपस्थित रहे।
इसके साथ ही पंचायत सचिव संघ, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अध्यक्ष श्री बलभद्र पटेल, जनपद पंचायत सारंगढ़ के पंचायत सचिव संघ अध्यक्ष श्री बृजभूषण पटेल, जनपद पंचायत के समस्त पंचायत सचिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, ग्राम रोजगार सहायक, सरपंचगण एवं अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री जायसवाल के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ किया। वित्तीय अनुशासन एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
समारोह के दौरान श्री जायसवाल को शाल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत अवसर पर समस्त पंचायत सचिवों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण किया गया। विदाई के समय ढोल-नगाड़ों की गूंज एवं पटाखों की गड़गड़ाहट के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी गई, जिससे वातावरण अत्यंत उल्लासमय हो गया।
अपने विदाई संबोधन में श्री जायसवाल ने जनपद पंचायत परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद पंचायत सारंगढ़ में कार्य करने का अवसर उनके लिए गर्व एवं सम्मान की बात रही है, जिसे वे सदैव स्मरण रखेंगे।
कार्यक्रम का संचालन सादगीपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से किया गया तथा अंत में आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ।

- ग्राम विकास में अब विज्ञान और सहभागिता का जोर… - October 1, 2026
- सियान के संगवारी में बुजुर्गों संग बच्चों की सजी अनोखी चौपाल… - October 1, 2026
- सियान बोझ नहीं, समाज की जड़ हैं… सम्मान और सहारे की जरूरत… - October 1, 2026
