सारंगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने पीएमश्री में चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन कियें , गुणवत्ता के साथ निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने निर्देशित कियें । कलेक्टर ने विद्यालय के कक्षाओं में अध्ययनरत 10 वीं 12 वीं के विद्यार्थियों से रूबरू हुए एवं बोर्ड परीक्षा में भय एवं तनाव मुक्त होकर कैसे प्रश्न पत्र को हल करें। इसके लिए उन्होंने मार्गदर्शन दिया एवं सभी विषयों के महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर को अभ्यास कापी में बार बार लिख कर अभ्यास करने को कहें । निरीक्षण के दौरान डॉ संजय ने 12 वीं के विद्यार्थियों को अर्धवार्षिक परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर को साझा करने को कहा साथ ही साथ शिक्षकों को शत प्रतिशत रिजल्ट हेतु सख्त निर्देश दियें । इस अवसर पर नरेश कुमार चौहान डीएमसी, अजय पटेल सीईओ बरमकेला, कोमल साहू तहसीलदार, मोहन लाल साहू नायब तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
