सारंगढ़। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा ने यातायात संबंधी पूछे गए प्रश्न पर उत्तर देते हुए कहा कि – धैर्य रखें सड़क पर जल्दबाजी न करें, दुर्घटना से देर भली के सिद्धांत को अपनाएं, याद रखें, सड़क सुरक्षा ही जीवन रक्षा है । धुंध के समय सावधानी से वाहन चलाए, रिफ्लेक्टर टेप वाहन में जरूर लगाए ताकि – रात और कोहरे में वाहन आसानी से दिखाई दें और सड़क पर कोई हादसा न हो। जब आप घर से निकलते है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारी आप के साथ चलती है सड़क पर लापरवाही न करें, यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती का उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता लाना तथा लोगों को सुरक्षित घर तक पहुंचाना है । हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को ले कर अविनाश मिश्रा अति . पुलिस अधीक्षक ने जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि – यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की बातें व जानकारियों को अपने गांव – मोहल्ले और परिजनों को जरूर बताए, आपकी एक जानकारी किसी की जान बचा सकती है। सड़क पर सजगता और नियमों का पालन करना न केवल दुर्घटनाओं को कम करता है, बल्कि यह आपकी व दूसरों की जान बचाने का एकमात्र तरीका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि – हेलमेट और सीट बेल्ट दिखावे की वस्तुएं नहीं हैं, बल्कि वे चालक व उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं । दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और कारों में सीटबेल्ट अनिवार्य है, जो मृत्यु के जोखिम को 61 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं । वर्तमान में कोहरे के मौसम में थोड़ी सी लापर वाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वाहन चालक यदि गति सीमित रखें, रिफ्लेक्टर व लाइट का सही उपयोग करें और सड़क पर गलत ढंग से वाहन खड़ा न करें, तो कई कीमती जानें बचाई जा सकती हैं । नशा करके वाहन चलाना न केवल गैर-कानूनी है बल्कि जान लेवा भी हो सकता है ।

- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजेगा साक्षरता का उल्लास, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा महाचौपाल… - August 13, 2026
- सारंगढ़:मासूमों के सिर पर मंडरा रहा खतरा, जर्जर आंगनबाड़ी भवन में टपक रही छत! - August 13, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल, कलेक्टर ने परखी तैयारियां… - August 13, 2026




